जीप-ट्रक भिडंत में 5 की मौत
शिवपुरी के पुलिस कन्ट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गुना से शिवपुरी आ रही जीप विपरीत दिशा से आ रहे गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बदरवास थाने के कुल्हाडी गांव के पास जा टकराई। इस हादसे में पाटई (गुना) निवासी इस्माइल खां, उनकी पत्नी बशीरन और बेटा नवाब व बेटी रानी तथा जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसका जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications