अनियमित मानसून खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र को प्रभावित नहीं करेगा : सहाय
सहाय ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय की नई पत्रिका की लांचिंग के अवसर पर यहां शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया, "भारत में खाद्य प्रसंस्करण का स्तर अभी बहुत नीचे (मात्र 10 प्रतिशत) है।"
उन्होंने कहा, "हमारे पास इसके लिए पर्याप्त अतिरिक्त उत्पाद पड़े हुए हैं। इसलिए नुकसान कहां है। यदि आप कृषि उत्पाद की कीमत बढ़ाना चाहते हैं तो वह आपके हाथ में है। लेकिन आप इससे कुछ ही रुपये अधिक अर्जित कर सकते हैं। किसानों को लाभ तब होता है, जब उनके उत्पादों का नुकसान हुए बगैर प्रसंस्करण हो जाए।"
खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र पर केंद्रीय बजट के प्रभाव के संदर्भ में सहाय ने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए उनके मंत्रालय के पास पर्याप्त पैसा मौजूद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications