बाढ़ पीड़ितों को राहत के लिए दी गई राशि वापस नहीं ली जाएगी : प्रणब
वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को लोकसभा में शून्यकाल में कहा, "राशि वापस लेने का सवाल ही नहीं होता। सरकार ने फैसला किया है कि राज्य की स्थिति को देखते हुए राशि वापस नहीं ली जाएगी।"
जनता दल (युनाइटेड) के नेता शरद यादव ने सरकार से जानना चाहा था कि क्या सरकार ने कोसी के बाढ़ पीड़ितों के राहत व पुनर्वास के लिए आवंटित की गई राशि बिहार से वापस मांगी है।
गौरतलब है कि गत मंगलवार को जद (यु) सांसदों ने इस मुद्दे पर लोकसभा की कार्यवाही बाधित की थी। मुखर्जी ने वादा किया था कि वह शुक्रवार को इस बारे में शून्यकाल के दौरान बयान देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications