चंडीगढ़ में स्कूल बस ऑपरेटर हड़ताल पर
चंडीगढ़ स्कूल बस ऑपरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनजीत सिंह ने आईएएनएस को बताया,"प्रशासन का यह निर्देश गरीब बस ऑपरेटरों को परेशान करने करने वाला है। पिछले दिनों परमिट फीस 650 से बढ़ाकर 25,000 रुपये कर दी गई और अब गति मापक यंत्र लगाने को लेकर परेशान किया जा रहा है।"
उन्होंने बताया कि हालांकि हम गति मापक यंत्र लगाने के लिए तैयार हैं लेकिन सरकार को कुछ और वक्त देना चाहिए। एक गति मापक यंत्र की कीमत 14 हजार रुपये हैं, जो गरीब तबके के बस ऑपरेटरों के लिए तत्काल खरीदना संभव नहीं है। प्रशासन के इस फैसले से परेशान होकर बस ऑपरेटरों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि प्रशासन ने बस ऑपरेटरों को गति मापक यंत्र लगाने के लिए 10 जुलाई तक का समय दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications