न्यायाधीश से दुर्व्यवहार मामले में वकीलों को अवमानना नोटिस
मुख्य न्यायाधीश अजीत प्रकाश शाह की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने अतिरिक्त जिला न्यायाधीश और वकीलों के बीच हुए इस मामले पर स्वयं संज्ञान लेते हुए कहा, "प्रथम दृष्टया यह अदालत की अवमानना का मामला बनता है।"
न्यायालय ने मुनीश चौहान, रेखा शर्मा, राजीव तेहलान और जय प्रकाश को नोटिस जारी किया है। न्यायालय ने इस मामले की 4 अगस्त से सुनवाई के लिए तीन सदस्यीय विशेष खंडपीठ की नियुक्ति की है।
न्यायालय ने आरोपियों से कहा कि वे अपने जवाब विशेष खंडपीठ के समक्ष दायर करें।
आरोप है कि वकीलों के समूह ने 8 जुलाई को रोहिणी जिला अदालत में अतिरिक्त जिला न्यायाधीश पंकज गुप्ता के साथ दुर्व्यवहार किया था।
इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस ने दो वकीलों विकास गुप्ता और रेखा शर्मा को गिरफ्तार किया था।
इस घटना के बाद दिल्ली न्यायिक सेवा एसोसिएशन और दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा एसोसिएशन ने तीस हजारी में आपात बैठक बुलाई थी जिसमें दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्यायाधीशों को उचित सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications