देश में 1588 लोगों पर एक डाक्टर
स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद ने राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में कहा, "देश में 1588 लोगों पर एक डाक्टर उपलब्ध है और रजिस्टर्ड एलोपैथिक डाक्टरों संख्या 7,33,617 है।"
आजाद ने कहा कि देश में आधुनिक चिकित्सा पद्धति के अध्ययन के लिए वर्तमान में 289 मेडिकल कालेज हैं। यहां प्रतिवर्ष 33,382 छात्रों को दाखिला दिया जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications