मनमोहन सोमवार को पेरिस के लिए रवाना होंगे
पेरिस, मनमोहन सिंह की आगवानी के रास्ते से हर रोड़े साफ करने में जुट गया है। सिंह 14 जुलाई को मनाए जाने वाले फ्रांस के नेशनल डे समारोह के मुख्य अतिथि होंगे।
भारत में फ्रांस के राजदूत जेरोम बोन्नाफांट ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा कि मनमोहन सिंह बैस्टिले डे पर आयोजिजत होने वाली परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने वाले पहले विदेशी नेता होंगे।
जर्मनी के राष्ट्रपति होर्स्ट कोहलर और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन सेन भी उन दिनों अपने द्विपक्षीय दौरे पर फ्रांस में होंगे और वे भी उस रंगारंग परेड में शामिल होंगे। परेड में 400 भारतीय वायु सैनिक भी हिस्सा लेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications