खाद्य व प्रसंस्करण मंत्रालय की पत्रिका और नई वेबसाइट लांच
खाद्य व प्रसंस्करण मंत्री सुबोध कांत सहाय ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में पत्रिका और वेबसाइट दोनों का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा, "पत्रिका के आरंभ होने से हम अपनी पहचान के संकट से उबर जाएंगे।"
उन्होंने कहा, "खाद्य व प्रसंस्करण के क्षेत्र में क्या हो रहा है, इस बारे में लोगों को जागरूक बनाना बेहद आवश्यक है। इस दिशा में यह पत्रिका और हमारी वेबसाइट हमारी मदद करेगी।"
उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) इस वेबसाइट को 22 भाषाओं में उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रहा है।"
उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय सिर्फ पत्रिका और इंटरनेट तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भव्ष्यि में टेलीविजन और रेडियो से भी जुड़ने की हमारी योजना है। हम किसानों को औद्योगिकरण का लाभ पहुंचाने में मदद करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications