टीआरएफ ने लंका ट्रेलर का अधिग्रहण किया
कंपनी के प्रबंध निदेशक सुधीर देवरस ने शुक्रवार को यहां एक एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "दो वर्षो के दौरान यह हमारा दूसरा अधिग्रहण है। पहले चरण में टीआरएफ 86.70 लाख डॉलर की लागत से 51 प्रतिशत की साझेदारी का अधिग्रहण करेगी।"
उन्होंने कहा, "बाकी 49 प्रतिशत की हिस्सेदारी का भी 83.3 लाख डॉलर में अधिग्रहण किए जाने की संभावना है।"
टीआरएफ सामानों की साज संभाल करने वाले उपकरण और प्रणालियों के निर्माण से जुड़ी हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications