विपक्ष के काले परिधानों पर विधानसभा अध्यक्ष ने जताई आपत्ति
अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए भट्ट ने कहा कि सदस्यों का यह आचरण अच्छा नहीं है और यह सदन की परम्परा के विपरीत है।
दरअसल, सुबह जैसे ही सदन की कार्यवाही आरंभ हुई प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के सदस्यों ने अपना विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया। ये सदस्य जहरीली शराब पीने से सैकड़ों लोगों की हुई मौत के बारे में सरकार से संतोषजनक जवाब मांग रहे थे।
विधानसभा अध्यक्ष ने सदस्यों से शांति बनाए रखने की अपील लेकिन कांग्रेसी सदस्यों ने अपना विरोध जारी रखा। अंतत: विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस के तीन सदस्यों को तीन दिन के लिए सदन से निलंबित कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications