लोकसभा में पीछे बैठने में लालू को कोई परेशानी नहीं

संसद भवन परिसर में शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा में लालू ने कहा, "लोकसभा अध्यक्ष के आदेशों का मैं पालन करूंगा। पीछे की कुर्सियों पर बैठकर सवाल पूछने में मुझे कोई दिक्कत नहीं है।"

उल्लेखनीय है कि लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने लोकसभा की पहली कतार में बैठने वाले सांसदों के नाम अभी तक तय नहीं किए है।

लोकसभा में पार्टी के सदस्यों की संख्या कम हो जाने की वजह से राजद को संसद भवन के तीसरे तल्ले पर पार्टी कार्यालय के लिए मिले कमरे को भी बचाए रखने के लिए जद्दोजहद करनी पड़ रही है। उल्लेखनीय है कि पिछली लोकसभा में राजद के 24 सदस्य थे। मौजूदा लोकसभा में उसकी सदस्य संख्या घटकर चार पर पहुंच गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+