अफगानिस्तान में दो ब्रिटिश सैनिक और दो आतंकी मारे गए

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक रक्षा मंत्रालय की ओर से लंदन में कहा गया कि दो ब्रिटिश सैनिक गुरुवार को हेलमंड प्रांत में मारे गए। इसके साथ ही अफगानिस्तान में मारे गए ब्रिटिश सैनिकों की संख्या 178 हो गई है।

इस बीच अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि अफगान और गठबंधन सेना ने खोस्त प्रांत में गुरुवार की रात मारे गए दो छापों के दौरान छह संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तालिबान से जुड़े एक पाकिस्तानी आतंकी समूह हक्कानी के दो कमांडर भी शामिल हैं।

बयान में कहा गया है कि उनमें से एक कमांडर अफगानिस्तान के पड़ोस में आत्मघाती हमलावरों, विदेशी लड़ाकों और हथियारों की तस्करी के मामले से जुड़ा था।

अमेरिकी सेना की ओर से जारी एक अन्य बयान में कहा गया है कि गजनी प्रांत में गुरुवार की रात कई आतंकी मारे गए। इन आतंकियों ने एक सैन्य दल पर उस समय हमला बोल दिया था, जब वह दल गिरो जिले में एक परिसर में छापा मारने पहुंचा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+