मई में औद्योगिक उत्पादन 2.7 फीसदी बढ़ा
गत वर्ष सितम्बर के बाद से यह अब तक की सबसे तेज दर है जो आर्थिक स्थितियों में सुधार की ओर संकेत करती है।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी औद्योगिक उत्पादन सूचकांक पर आधारित आंकड़ों के मुताबिक इससे पहले अप्रैल महीने में इसमें 1.2 फीसदी का विकास दर्ज किया गया था।
आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण सेक्टर में मई में 2.5 फीसदी का विकास दर्ज किया गया जबकि बिजली उत्पादन और खनन सेक्टरों में क्रमश: 3.3 और 3.7 फीसदी की दर से विकास हुआ।
टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं के सूचकांक में 12.4 फीसदी की दर से विकास हुआ जबकि गत वित्त वर्ष की समान अवधि में इसमें 2.8 फीसदी का विकास हुआ था।
मई माह में पूंजीगत वस्तुओं के सूचकांक में 3.6 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications