बस हादसे में पहली कक्षा के छात्र की मौत
पुलिस के मुताबिक यह हादसा रांची के कर्माटोली इलाके के निकट हुआ। मनन स्कूल की बस पहले डिवाइडर से टकराई और फिर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें सुजान नाम के एक बच्चे की मौके पर मौत हो गई। छह छात्र घायल भी हुए। सुजान पहली कक्षा का छात्र था।
इस घटना से गुस्साए लोगों ने ट्रक के चालक की पिटाई कर दी जिसे शहर के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (आरआईएमएस)में भर्ती कराया गया है। लोगों ने ट्रक और बस को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गलती बस चालक की थी। स्कूल समय से पहुंचने के चक्कर में वह लापरवाही से बस चला रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications