पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में हवाई हमले में 24 आतंकवादी ढेर
इस्लामाबाद, 10 जुलाई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर हिस्से में रात भर के हवाई हमलों में कम से कम 24 आतंकवादी मारे गए। हमले की अन्य घटना में चार पुलिसकर्मियों की भी मौत हो गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और हेलीकाप्टरों ने ओर्काजइ में तालिबानी ठिकानों पर बमबारी की। तालिबानियों का गढ़ समझे जाने वाले इस क्षेत्र में यह इलाका कमोबेश शांत है।
हमलों में फिरोजखेल और घिल्जो क्षेत्र में आतंकवादियों के कई ठिकाने नष्ट हो गए। इनमें कम से कम 24 आतंकवादी मारे गए। इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। हालांकि द न्यूज ने तालिबानी प्रवक्ता के हवाले से कहा है इसमें 18 विद्रोही मारे गए।
क्षेत्र के अन्य हिस्से में गुरुवार देर रात आतंकवादियों द्वारा खार के निकट नाके पर हमला करने से चार पुलिसकर्मी मारे गए। यह इलाका अफगानिस्तान के सीमावर्ती बाजौर से सटा है जहां पिछले साल 1500 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए थे।
यह इलाका तालिबान और अल कायदा आतंकवादियों का गढ़ माना जाता है। अमेरिका ने इस क्षेत्र में जारी पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के अभियान का स्वागत किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications