पुंज लॉयड को लीबिया में 5,904 करोड़ के अनुबंध
इन परियोजनाओं में कंपनी वहां व्यावसायिक और आवासीय परिसरों का निर्माण करेगी।
कंपनी ने एक वक्तव्य में कहा कि ये विनिर्माण संबंधी अनुबंध सेमबावांग इंजीनियर्स एंड कंस्ट्रक्टर्स कंपनी को मिले हैं जो कि लीबिया में पुंज लॉयड की अनुषंगी कंपनी है। अनुबंध के मुताबिक सेमबावांग एक रिजॉर्ट विलेज, एक आवासीय टाउनशिप और एक पांच सितारा होटल का निर्माण करेगी।
पुंज लॉयड के अध्यक्ष अतुल पुंज के मुताबिक, "हमें खुशी है कि सेमबावांग तीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं के साथ लीबिया में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएगी। इससे हमें उत्तरी अफ्रीका के विदेशी बाजारों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने संबंधी रणनीति की गति बढ़ाने में मदद मिलेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications