खीमी राम ने हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला
कार्यभार संभालने के बाद खीमी राम ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "पार्टी को मजबूत करना मेरा उद्देश्य होगा। साथ ही मैं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करूंगा।"
भाजपा नेता सत्यपाल जैन ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "खीमी राम ने आज दोपहर प्रदेश अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जयराम ठाकुर के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल होने के कारण यह बदलाव किया गया है।"
खीमी राम कुल्लू जिले के बांजर से दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications