उत्तर प्रदेश में भविष्य के नेता खोज रहे हैं राहुल गांधी

नई दिल्ली, 10 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में मिली भारी सफलता से उत्साहित कांग्रेस की युवा इकाई युवक कांग्रेस इन दिनों राज्य में भविष्य के नेताओं को खोजने में जुटी है, जिस पर पार्टी महासचिव राहुल गांधी बारीकी से नजर रखे हुए हैं।

इस सिलसिले में राज्य के लखनऊ, इलाहाबाद, झांसी और मेरठ में चार दौर के साक्षात्कार भी पूरे हो चुके हो।

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष और हरियाणा के सिरसा से सांसद अशोक तंवर का कहना है, "राहुल गांधी राजनीति में अधिक से अधिक युवाओं को लाने के पक्ष में हैं। इसलिए युवक कांग्रेस का वह एक मंच के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "पार्टी संगठन में भी अब सफलतापूर्वक चुनाव कराए जा रहे हैं। राहुल गांधी का प्रयास है कि युवक कांग्रेस में अधिक से अधिक पारदर्शिता और लोकतंत्र बहाल हो।"

पिछले दिनों संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने युवक कांग्रेस के 11 सदस्यों को चुनाव मैदान में उतारा था जिनमें 9 संसद पहुंचने में सफल रहे। हालांकि उत्तर प्रदेश में युवक कांग्रेस के किसी सदस्य को टिकट नहीं मिल सका था लेकिन राहुल का पूरा जोर फिलहाल उत्तर प्रदेश पर है।

युवक कांग्रेस के महासचिव वीरेन्द्र सिंह राठौड़ कहते हैं, "प्रतिभा खोज का जो कार्यक्रम राहुलजी ने चलाया है, वह ऐसे युवाओं के लिए राजनीति में प्रवेश का एक माध्यम बना है जो राजनीति में आना तो चाहते हैं लेकिन उन्हें इसमें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।"

राठौड़ युवक कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी हैं। वह कहते हैं, "प्रतिभा खोज कार्यक्रम के तहत हमने पूरे उत्तर प्रदेश को चार क्षेत्रों में बांट दिया है। पूर्वी, पश्चिमी, मध्य और बुंदेलखंड।"

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में हमारा अगला लक्ष्य युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव कराना है।" पिछले साल पंजाब में और हाल ही में गुजरात में युवक कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव सफलतापूर्वक कराए जा चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+