इंफोसिस ने चालू वित्त वर्ष के लिए राजस्व संबंधी अनुमान घटाए
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी के राजस्व में 2.9 फीसदी की गिरावट आई और यह घटकर 54.72 अरब रुपये रह गया। गत वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में कंपनी का राजस्व 56.35 अरब रुपये था।
उपरोक्त आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए इंफोसिस ने दूसरी तिमाही में राजस्व में साल दर साल आधार पर 1.9-0.1 फीसदी की गिरावट आने का अनुमान प्रकट किया है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एस. गोपालकृष्णन ने शुक्रवार को यहां जारी एक वक्तव्य में कहा, "हमारा मानना है कि अल्प अवधि के लिए वैश्विक आर्थिक जगत में हालात चुनौतीपूर्ण बने रहेंगे। हम संकट से निपटने के लिए अपने ग्राहकों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि इससे पहले कंपनी ने सालाना राजस्व में 1.7-5.7 फीसदी का विकास होने के पूर्वानुमान लगाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications