केंद्रीय समिति की बैठक में भाग लेने दिल्ली रवाना हुए अच्युतानंदन
मुख्यमंत्री और माकपा की राज्य इकाई के सचिव पिनराई विजयन के बीच जारी विवाद को सुलझाने के लिए यह बैठक बुलाई गई है।
दिल्ली रवाना होने के लिए हवाई अड्डे पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बात करने से इंकार दिया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब भी नहीं दिया।
पिछले सप्ताह हुई पार्टी की पोलित ब्यूरो की बैठक में अच्युतानंदन ने विजयन को राज्य सचिव के पद से हटाए जाने की मांग की थी जबकि विजयन समर्थकों ने अनुशासन तोड़ने का आरोप लगाते हुए अच्युतानंदन के इस्तीफ की मांग की थी।
राजय सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "बैठक में निश्चित तौर पर दोनों के विवाद का समाधान निकाल लिया जाएगा। यह विवाद खत्म किया जाना बेहद जरूरी है क्योंकि इसका पार्टी की छवि पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications