इंदौर में व्यापारी की हत्या
पुलिस के मुताबिक वाहनों के कलपुर्जो के कारोबारी जैन छोटी ग्वालटोली थाना अंतर्गत सरवटे बस स्टैंड के पास स्थित बाजार में कलपुर्जो की खरीदारी करने आए थे। गुरुवार रात जब वह बाजार से निकल रहे थे तभी आनंद टावर के करीब मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोका और बैग छीनने की कोशिश की। असफल होने पर उन्होंने जैन पर चाकुओं से वार कर दिया। उपचार के दौरान जैन की मौत हो गई।
छोटी ग्वालटोली थाना प्रभारी योगेन्द्र पाल ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि लूट की राशि का पता नहीं चल पाया है। लुटेरों ने हेल्मेट पहन रखा था इसलिए लोग उनका चेहरा नहीं देख पाए। मामले की जांच जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications