बिहार: कोर्ट परिसर में बम धमाका, 1 मौत

Bihar map
पटना। बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय के न्यायालय परिसर में शुक्रवार को हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि छह वकील घायल हो गए।

भोजपुर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) राजेश त्रिपाठी ने बताया कि न्यायालय परिसर में एक बम विस्फोट हुआ जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि मृतक व्यक्ति को देखने से ऐसा लगता है कि यही बम लेकर आया था और इसी ने विस्फोट किया।

एक की हालत गंभीर

त्रिपाठी के मुताबिक इस घटना में तीन वकील भी घायल हुए हैं। इनमें से एक विनय तिवारी की हालत चिंताजनक बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करा दी गई है। बम न्यायालय परिसर में क्यों लाया गया यह जांच के बाद ही पता चल सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+