अगले साल भारत यात्रा करेंगे ओबामा
विदेश सचिव शिव शंकर मेनन ने कहा है कि जीआठ-जीपांच शिखर बैठकों के दौरान हुई संक्षिप्त मुलाकात में दोनों नेताओं ने न्यौतों का आदान-प्रदान किया। दोनों के दौरों की तिथियां अभी तय नहीं की गई हैं।
मेनन ने बताया कि इस दौरान सिंह और ओबामा के बीच कोई औपचारिक बैठक नहीं हो सकी। नेताओं ने द्विपक्षीय बातचीत से सहयोग का स्तर बढ़ाने के बार में विचार किया ।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन इसी माह के आखिर में भारत आने वाली हैं। विदेश मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications