उरुमकी में मस्जिदों में नहीं हुई जुमे की नमाज : अधिकारी (लीड-1)
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक शिनजियांग की प्रांतीय सरकार के धार्मिक मामलों के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी जियेफंग मार्ग के निकट की पांच बड़ी मस्जिदों को शुक्रवार सुबह बंद कर दिया गया।
बाइदा मस्जिद के एक इमाम ने कहा कि मस्जिदें सुरक्षा के मद्देनजर बंद की गईं। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे अपने घरों में ही नमाज पढ़ें।
यहां कुछ छोटी मस्जिदें खुली रहीं और इनमें शुक्रवार सुबह से ही नमाज की तैयारी हो रही थी। अधिकारी ने कहा, "संवेदशील इलाकों में मस्जिदों को इमाम के सुझाव के बाद बंद किया गया है।" इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई कि शुक्रवार को कितनी मस्जिदों में जुमे की नमाज पढ़ी गई।
उधर, अल जजीरा के संवाददाता के अनुसार शहर में हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। हालांकि हजारों सैनिक शहर में मौजूद हैं और उनमें से अधिकांश मस्जिदों में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications