सिटी ग्रुप के शीर्ष प्रबंधन में तब्दीली, विक्रम पंडित बरकरार

वाशिंगटन, 10 जुलाई (आईएएनएस)। संकटग्रस्त अमेरिकी बैंकिंग समूह सिटीग्रुप ने अपने शीर्ष प्रबंधन में फेरबदल किया है लेकिन बैंक के भारतीय मूल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विक्रम पंडित तमाम आलोचनाओं के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं।

पंडित ने कहा कि इन कदमों से सिटी को भविष्य में अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।

यहां जारी एक वक्तव्य के मुताबिक फेरबदल के दौरान मार्च में बैंक के वित्तीय प्रमुख नियुक्त किए गए एडवर्ड केली को बैंक का उपाध्यक्ष बना दिया गया।

बैंक के नियंत्रक और मुख्य लेखाधिकारी की भूमिका निभा रहे जॉन गेस्पाच को केली की जगह नया मुख्य वित्तीय अधिकारी बना दिया गया है।

इसी तरह कंपनी की अनुषंगी सिटी होल्डिंग्स के अध्यक्ष रहे गैरी क्रिटेंडेन परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करने के लिए कंपनी से त्यागपत्र दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी सरकार बैंक में सबसे बड़ी हिस्सेदार बनने जा रही है और इस बीच बैंक अपने पुनर्गठन के प्रयास में लगा हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+