विज्ञान और विकास
ब्रिटेन में न्यूकासल के वैज्ञानिकों ने प्रयोगशाला में मानव शुक्राणु बनाने का दावा किया है. वैज्ञानिकों का मानना है कि दुनिया में पहली बार हुए इस प्रयोग की सफलता से पुरुषों में बंध्यता या बाप नहीं बन पाने की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है.
अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने 2004 में घोषणा की कि 2020 तक अमरीका चाँद पर दोबारा जाएगा. वहाँ जाकर वापस लौटने के लिए नहीं, बल्कि सौर मंडल में और आगे जाने के लिए चाँद पर अड्डा बनाने के वास्ते. लेकिन क्या जॉर्ज बुश के सपने को समय रहते पूरा करना संभव है? नील आर्मस्ट्राँग के साथ चाँद पर पहुँचे बज़ एल्ड्रिन को इसमें संदेह है.
ऐसी ही रोचक ख़बरों के साथ विज्ञान और विकास में नलिन कुमार.


Click it and Unblock the Notifications