Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एयर इंडिया की मदद को आए रतन टाटा

Ratan Tata
नई दिल्ली। संकट के दौर से गुज़र रही एविएशन कंपनी एयर इंडिया को टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा ने सहयोग की पेशकश की है। जेआरडी टाटा ने एयर इंडिया की स्थापना 1832 में की थी। स्थापना के 77 साल बाद इस कंपनी को एक बार फिर टाटा समूह का समर्थन मिलने जा रहा है।

उड्डयन मंत्री प्रफुल पटेल ने एयर इंडिया सलाहकार बोर्ड की अध्यक्षता के लिए रतन टाटा से संपर्क किया है। इस सरकारी कंपनी ने बीते वित्त वर्ष 2008-09 में करीब 5 हजार करोड़ रुपये का घाटा उठाया है।

एक दिन पहले ही पटेल ने एयर इंडिया के शीर्ष मैनेजमेंट का 30 दिनों के भीतर पुनर्गठन करने का ऐलान किया था। सरकार ने कंपनी के बोर्ड में विभिन्न क्षेत्रों की 7 प्रमुख हस्तियों को बतौर सदस्य शामिल करने का भी फैसला किया है।

इनमें राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के चेयरमैन सैम पित्रोदा और देश की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस के संरक्षक एनआर. नारायण मूर्ति के नाम की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। दिग्गज साफ्टवेयर फर्म टीसीएस के सीएमडी एस. रामादुरई भी बोर्ड में शामिल हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+