इराक़ में बम धमाके, 34 मौतें

पिछले हफ्ते अमरीकी सैनिकों की इराक़ से वापसी शुरु होने के बाद अब तक का यह सबसे बड़ा हमला है. तलाफ़ार में दोनों आत्मघाती हमलावरों ने कुछ ही मिनटों में धमाके किए थे. तलाफ़ार में तुर्की मूल के लोग रहते है और ये इराक़ में अल्पसंख्यक हैं.पहले एक हमलावर ने धमाका किया और जब लोग हमले के पास उस जगह पर जमा हुए तो दूसरा धमाका किया गया. पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है.
धमाकों का निशाना न्यायाधीश का घर
बग़दाद से बीबीसी संवाददाता ग्रैबियल गेटहाउस का कहना है कि इन धमाकों का निशाना स्थानीय न्यायाधीश का घर था. उत्तरी इराक़ का यह इलाक़ा लगातार आत्मघाती हमलों का शिकार बन रहा है. इससे पहले बुधवार को मोसूल में शिया मस्ज़िद के पास दो धमाके हुए थे जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई थी.इराक़ से पिछले हफ़्ते ही लड़ाई में शामिल होने वाली अमरीकी सेना ने वापसी शुरु की है.


Click it and Unblock the Notifications