Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चांद की पिटाई, कूल्हे की हड्डी टूटी

Chand Fiza
नई दिल्ली। धर्म बदलकर फिजा के साथ शादी कर डिप्टी सीएम का पद गंवाने वाले हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन उर्फ चांद मोहम्मद के कूल्हे की हड्डी टूट गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। खबरें हैं कि फिज़ा के पास लौटने के कारण चांद की उनके परिजनों ने मंगलवार शाम को कथित तौर पर पिटाई कर दी। उन्हें बुधवार को यहां अपोलो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।

चांद के कूल्हे का दिल्ली के अस्पताल में ऑपरेशन हो गया है और वह फिलहाल अगले तीन महीने चल फिर नहीं सकेंगे। इस कारण उनके विधानसभा चुनाव से बाहर होने की संभावनाएं भी प्रबल हैं। वहीं फिजा मलयेशिया में एक रिऐलिटी शो की शूटिंग कर रही हैं।

फिजा को मलयेशिया के लिए दिल्ली हवाईअड्डे छोड़कर लौटे चांद सोमवार देर रात पिता के हिसार स्थित घर पहुंच गए। उसी रात चांद को घायल अवस्था में उनकी मां जसमा देवी हिसार के डॉक्टर अशोक अरोड़ा के पास ले गईं। अरोड़ा ने बताया कि चूंकि चंदमोहन की कूल्हे की हड्डी टूटी हुई थी, इसलिए उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। डॉ. अरोड़ा ने कहा कि चांद ने बताया कि पैर फिसलने से कूल्हा टूटा है।

वहीं उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस मामले में बात करने को तैयार नहीं है। चांद के भाई और हरियाणा जनहित कांग्रेस सुप्रीमो कुलदीप बिश्नोई ने इस बारे में किसी जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने यही कहा कि चंद्रमोहन के साथ हमारे पारिवारिक और राजनीतिक रिश्ते खत्म हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+