Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

नॉनवेज बर्गर पर लक्ष्मी मां का चित्र

Burger King advt
वॉशिंगटन। अमेरिका की प्रसिद्ध फूउ चेन बर्गर किंग के नॉनवेज बर्गर के विज्ञापन पर भगवान मां लक्ष्‍मी का चित्र लगाने पर वहां के हिंदू संगठन भड़क उठे हैं। तमाम हिंदू संगठनों ने विज्ञापन का विरोध दर्ज करते हुए चित्र को हटाने की मांग की।

अमेरिकी हिंदू संगठन ने कहा कि विज्ञापन में देवी लक्ष्मी की तस्वीर का इस्तेमाल आपत्तिजनक है और इससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। वॉशिंगटन के हिंदू-अमेरिकन फाउंडेशन के मुताबिक बर्गर किंग ने अपने विज्ञापन को स्पेन में भी रिलीज किया है। जिसमें ये दिखाया गया है कि देवी लक्ष्मी नॉनवेज सैंडविच के ऊपर बैठी हुईं हैं औऱ साथ ही स्पैनिश में एक फ्रेज भी लिखा है। जिसमे कहा गया है कि 'एक स्नैक जो पवित्र" है।

बर्गर किंग ने माफी मांगी

फाउंडेशन के प्रबंध निदेशक सुहाग शुक्‍ल का आरोप है कि बर्गर किंग ने यह सब जानबूझ कर किया है। इसके पीछे अपने व्‍यवसाय को बढ़ावा देने का मकसद है। इसके अलावा स्‍पेन में भी हिंदुओं ने इस विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाने व कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर डाली।

खबर मीडिया में आते ही बर्गर किंग के अधिकारी हलकान हो गए। पहले तो कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था, लेकिन बाद में बर्गर किंग ने लिखित रूप से माफी मांग ली, जिसके बाद यह विवाद समाप्‍त हो गया। बर्गर किंग के प्रवक्‍ता डेनिस टी विल्‍सन ने कहा, "यदि हमारे विज्ञापन से किसी व्‍यक्ति विशेष या समाज को ठेस पहुंची तो तो उसके लिए हम माफी मांगते हैं। विज्ञापन के माध्‍यम से हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+