स्कूल के बाहर धमाका 25 मरे

Blast Outside a School in Afghanistan
काबुल। अफगानिस्तान के लोगार प्रांत में गुरुवार सुबह एक स्कूल के बाहर पड़े ट्रक में विस्फोट होने से 25 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। मारे गए लोगों में 21 नागरिक और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार धमाके में कुछ स्कूली बच्चे भी मारे गए हैं।

मोहम्मद आगा जिले के शेखक गांव में एक ट्रक सड़क पर पलटा हुआ था। यातायात में परेशानी होने के कारण स्थानीय लोग कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर ट्रक को सीधा करने की कोशिश कर रहे थे तभी अचानक धमाका हो गया। पुलिस के अनुसार विस्फोटकों को ट्रक में ही रखा गया था और बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल के जरिए किया गया।

स्कूली छात्रों की मौत

शिक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता आसिफ नेंग ने बताया कि ट्रक एक स्कूल के पास पड़ा था। इस धमाके में स्कूल के छात्र भी मारे गए हैं, लेकिन वह उनकी संख्या और उम्र के बारे में जानकारी नहीं दे सके। हालांकि प्रांतीय पुलिस प्रमुख मुस्तफा अंदराबी ने बताया, कि "स्कूली छात्रों समेत 21 नागरिक और चार पुलिस अधिकारी इस विस्फोट में मारे गए।"

अंदराबी ने बताया कि विस्फोट में तीन बच्चों समेत चार नागरिक घायल भी हो गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि इससे क्षेत्र की कई दुकाने नष्ट हो गईं। घटनास्थल से एक किलोमीटर की दूरी तक कई मकानों की खिड़कियों के शीशे भी चटक गए। अब तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+