मुंबई के 7 रेलवे स्टेशन आतंकी निशाने पर

खुफिया विभाग ने इस संबंध में एक रिपोर्ट केंद्रीय गृह विभाग को भेजी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मुंबई एक बार फिर आतंकी हमलों का शिकार बन सकता है। खुफिया विभाग ने आंशका जाहिर करते हुए कहा है कि इस बार मुंबई के पॉश इलाके अंधेरी और चर्चगेट निशाने पर हैं।
रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी
खुफिया विभाग को जो सूचना मिल रहीं है उसके अनुसार मुंबई के अंधेरी और चर्चगेट इलाके हैं जहां आतंकवादी बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा लोकल ट्रेन के सात बड़े स्टेशनों पर भी आतंकी हमला होने की आशंका व्यक्त की गई है।
खुफिया विभाग द्वारा जारी इस सूचना के बाद मुंबई के सभी प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। इसके अलावा समुद्री तटों पर भी गश्त बढ़ा दिया गया है। हालांकि खुफिया विभाग ने स्टेशनों के नामों का खुलासा नहीं किया है।
समुद्री तटों पर गश्त बढ़ा
समुद्री तटों से हमले की आशंका पर पहले से ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। वो इसलिए भी क्योंकि भारत की सीमा में प्रवेश करने वाले आतंकवादियों को सैटेलाइट फोन के जरिए ट्रेस करना इन दिनों कठिन हो गया है। इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान ने सीमा पर कुछ ऐसे ट्रांसमीटर फिट कर दिए हैं, जिस कारण सैटेलाइट फोन के
सिगनल ट्रेस करना कठिन हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications