अफगानिस्तान में विस्फोट में 19 की मौत, 30 घायल
प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता दिन मोहम्मद दारविश ने कहा, "मोहम्मद आघा जिले में छात्रों का एक समूह गुजर रहा था तभी वहां विस्फोटकों से भरे एक ट्रक में धमाका हो गया।"
यह जिला लोगार प्रांत में है, जो राजधानी काबुल से करीब 50 किलोमीटर दूर है।
इस बीच जिला प्रमुख अब्दुल हमीद ने बताया कि इस विस्फोट में 12 छात्रों सहित 19 लोगों की मौत हो गई। इसमें चार पुलिसकर्मी शामिल थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications