प्रेमी की मां को निर्वस्त्र कर गांव में घुमाया
जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) हृदयेश कुमार ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि घटना मडरोक थाना-क्षेत्र के पड़ियावली गांव की है। सभी पांच आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस के मुताबिक संजू (20) गांव की एक युवती से प्रेम करता था। युवती के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उसके पिता और चार भाइयों ने सोमवार को संजू को लाठी-डंडो से पिटाई की और जब उसकी 50 वर्षीय मां बचाने आई तो इन्होंने उसे निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया।
पीड़ित पक्ष घटना की शिकायत लेकर जब थाने पहुंचा तो उन्हें वहां से भगा दिया गया। इसके बाद उन्होंने उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
कुमार ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में मडरोक थाना प्रभारी शेर बहादुर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। घटना के बाद से गांव में तनाव है, जिसे देखते हुए वहां प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications