रणवीर की मौत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश

देहरादून, 9 जुलाई (आईएएनएस)। उत्तराखंड सरकार ेने देहरादून में शुक्रवार को कथित रूप से फर्जी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से मारे गए एमबीए के छात्र रणवीर सिंह मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की केंद्र से सिफारिश की है। अभी इस मामले की जांच सीआईडी कर रही है।

उत्तराखंड पुलिस के अनुसार हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर रणवीर और उसके दो दोस्त पुलिस उलझ गए और बाद में वे सब इंस्पेक्टर का रिवाल्वर लेकर भाग गए। पुलिस ने जब उन्हें समर्पण करने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी और इसके बाद पुलिस की गोलीबारी में रणवीर मारा गया।

रणवीर के परिवार वालों का कहना है कि उसका कोई आपराधिक रिकार्ड नहीं है।

रणवीर के पिता रवींद्र सिंह ने मंगलवार को रायपुर पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत देकर पुलिस के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

दर्ज प्राथमिकी में हालांकि किसी पुलिसकर्मी का नाम नहीं दिया गया है लेकिन इसमें मांग की गई है कि दिनदहाड़े फर्जी मुठभेड़ में की गई रणवीर की हत्या में दोषी सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई होनी चाहिए।

इससे पहले उत्तराखंड की सरकार ने इस मामले की जांच सीआईडी से कराने की घोषणा की थी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि रणवीर को 10 गोलियां लगीं। आठ गोलियां उसके शरीर को पार करती हुई निकल गईं। रिपोर्ट में कहा गया कि गोलियां बिल्कुल नजदीक से मारी गईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+