जी-8 और जी-5 शिखर बैठक स्थल पर कड़ी सुरक्षा
ल'अक्वि ला(इटली), 9 जुलाई (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक देशों के संगठन जी-8 और तेजी से उभरती अर्थव्यस्था वाले देशों के समूह जी-5 के आयोजन स्थल ल'अक्वि ला और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा सरकार की प्रमुख प्राथमिकता बनी हुई है।
इस आयोजन में 27 राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं और मुख्य आयोजन स्थल कोप्पिटो के चारों ओर 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
इस अवसर पर हवाई सुरक्षा की भी कड़ी व्यवस्था की गई है और इसमें एफ-16 लड़ाकू विमान, यूरो-फाइटर्स और हमला करने में सक्षम हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। इसके अलावा नाटो का एक अवाक्स विमान भी आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में लगा हुआ है।
संवदेनशील क्षेत्रों की निगरानी के लिए चालक रहित विमान और हॉक मिसाइलों की तैनाती भी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications