रेलवे को पूछताछ प्रणाली के बारे में शिकायतें प्राप्त हुई
मुनियप्पा ने आज लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी देते हुए बताया कि केवल कॉल प्रतीक्षा समय और पूछताछ प्रक्रिया समय के ही विज्ञापन प्रसारित करने के संबंध में अनुदेश जारी किए गए हैं । इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पांस सिस्टम के माध्यम से पूछताछ करने वालों के प्रत्युत्तर में अपेक्षित नंबर को डायल नहीं करने वालों को स्वत: मेन्युअल ऑपरेटर से जोड़ दिया जाता है । राष्ट्रीय रेल पूछताछ प्रणाली में यात्रियों को समय पर और उचित सूचना सुनिश्चित करने के लिए आंकड़ों को उचित रूप से फीड करने की मॉनीटरिग की जा रही है ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications