हिमाचल में आईएएस अधिकारी भ्रष्टाचार के आरोप में हिरासत में
पुलिस महानिरीक्षक (सतर्कता) एस.आर.मार्डी ने बताया कि राज्य सतर्कता ब्यूरो ने गुरुवार दोपहर जनरल इंडस्ट्रीज कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक संजय गुप्ता को गलत तरीके से हासिल किए गए 200,000 रुपयों के साथ पकड़ा।
गुप्ता को उसके अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ परवानू कस्बे में पुलिस हिरासत में लिया गया। गुप्ता पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
परवानू शिमला जिले के औद्योगिक कस्बे बद्दी के पास स्थित है, जो शिमला से करीब 65 किलोमीटर दूर स्थित है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications