भारत यात्रा के बारे में क्लिंटन और कांग्रेस नेताओं में चर्चा

वाशिंगटन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अपनी भारत यात्रा से कुछ दिन पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर दोनों देशों के अत्यंत महत्वपूर्ण संबंधों और उनकी रणनीतिक भागीदारी की दशा और दिशा के बारे में विचार-विमर्श किया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इयान केली ने संवाददाताओं को बताया कि क्लिंटन ने इस महत्वपूर्ण दौरे पर रवाना से चंद रोज पहले बुधवार को नाश्ते के दौरान सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स के विदेशी मामलों संबंधी पैनलों के प्रमुखों जॉन कैरी और हार्वर्ड बर्मन सहित कई प्रमुख कांग्रेसी नेताओं के साथ बातचीत की।

केली ने बताया कि इस अवसर पर व्यापक वैचारिक आदान प्रदान हुआ और इस दौरान क्लिंटन ने भारत के साथ बढ़ते रणनीतिक और द्विपक्षीय संबंधों पर भी प्रकाश डाला।

केली ने कहा कि क्लिंटन ने विदेशी मामलों से जुड़े इन कांग्रेस नेताओं के समक्ष यह बात रखी कि आखिर दोनों देशों के संबंध किस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। केली के मुताबिक इस मुलाकात ने उन्हें भारत तथा इस प्रस्तावित यात्रा के बारे में वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के विचारों से अवगत होने का मौका मिला।

केली ने बताया कि इसके बाद क्लिंटन ने कुछ वरिष्ठ विदेश नीति विशेषज्ञों से भी मुलाकात की हालांकि केली ने विशेषज्ञों के नाम नहीं बताए।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान उन्होंने परमाणु सामग्री की बिक्री और भारत के साथ संभावित रक्षा सौदों जैसे मुद्दे भी उठाए? केली ने कहा, "मुझे लगता है यह चर्चा काफी व्यापक थी लेकिन मैं इसके बारे में विस्तार से बातचीत करने के लिए तैयार नहीं हूं।"

उन्होंने कहा कि वह अभी इस बात से अनभिज्ञ हैं कि भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते को लागू करने के लिए किन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जाने बाकी हैं और क्या क्लिंटन की यात्रा के दौरान यह मुद्दा भी उठेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+