13 लोगों पर तेजाब फेंकने वाला गिरफ्तार
जिले के गोरखनाथ थाना प्रभारी राम मोहन मिश्रा ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि घटना शहर के धर्मशाला बाजार मुहल्ले की है, जहां राजेश कुमार एक किराए के मकान में रहता था। बुधवार देर रात उसी मकान में रहने वाले दूसरे लोगों से छत पर सोने को लेकर उसका झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसने छत पर लेटे तेरह लोगों पर तेजाब फेंकदिया, जिसमें चार महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि सभी घायलों को शहर के बाबा राघव दास मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया, जहां जैकी और अनिल(दोनों 30 वर्ष) की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि आरोपी राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications