राजस्थान, हरियाणा और हिमाचल के भाजपा अध्यक्ष बदले
राजस्थान भाजपा अध्यक्ष ओम माथुर को पार्टी की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष और प्रवक्ता अरुण चतुर्वेदी के लिए स्थान खाली करना पड़ा।
हरियाणा के भाजपा अध्यक्ष आत्मप्रकाश मनचंदा को पूर्व मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के लिए रास्ता छोड़ना पड़ा।
इसके अलावा भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने खीमी राम को हिमाचल प्रदेश का नया भाजपा अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। राज्य भाजपा के अध्यक्ष जयराम ठाकुर ने मंत्री बनने के बाद पद छोड़ दिया है।
पार्टी बयान में कहा गया कि ठाकुर ने एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत का पालन करते हुए भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष का पद छोड़ा। खीमी राम विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications