'फ्लोरेंस' इमारत में ठहरे हैं मनमोहन
जयदीप सरीन
ल'अक्वि ला (इटली), 9 जुलाई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दुनिया के सबसे बड़े औद्योगिक देशों के संगठन जी-8 की शिखर बैठक में हिस्सा लेने भले ही इटली के ल'अक्वि ला शहर में हैं लेकिन वह जिस इमारत ठहरे हैं उसे 'फ्लोरेंस' नाम दिया गया है।
दरअसल, शिखर बैठक के आयोजकों ने जी-आठ और जी- पांच के नेता जिन इमारतों में ठहरे हैं उन्हें वेनिस, ट्यूरिन और फ्लोरेंस जैसे नाम दिए हैं। ये सभी इटली के मशहूर शहर हैं जो पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं।
प्रधानमंत्री के साथ उनकी पत्नी गुरशरण कौर, उनके दो रिश्तेदार और प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी फलोरेंस इमारत में ही ठहरे हैं।
गौरतलब है कि यहां कुल 19 इमारतों को होटलों का शक्ल दी गई है। जिनमें इस शिखर बैठक में हिस्सा लेने आए सभी लोगों को ठहराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications