फार्च्यून 500 की सीईओ सूची में नूयी चौथे स्थान पर
इंद्रा नूयी वर्ष 2006 में पेप्सिको की सीईओ नियुक्त हुईं। पेप्सिको का राजस्व वर्ष 2008 में 10 प्रतिशत बढ़कर 43.3 अरब डॉलर हो गया।
नूयी ने पेप्सिको को स्वास्थ्यप्रद और महिला उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर कुछ नए उत्पादों को जारी करने के लिए प्रेरित किया।
जहां पिछले वर्ष पेप्सिको अपने छह संयंत्रों को बंद करने और 3,500 नौकरियों को समाप्त करने को बाध्य हुई थी, वहीं नूयी ने भारत में 50 करोड़ डॉलर,चीन में एक अरब डॉलर और मेक्सिको में तीन अरब डॉलर की विस्तार परियोजनाओं की घोषणा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications