अब आलू बेचेगी पश्चिम बंगाल सरकार
कोलकाता, 9 जुलाई (आईएएनएस)। आलू के दामों में तेज वृद्धि के कारण पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को कोलकाता और उसके आसपास के बाजारों में 13 रुपये प्रति किलोग्राम आलू बेचने की घोषणा की।
राज्य के वित्त मंत्री असीम दासगुप्ता ने कहा,"सरकार राज्य के शीतगृहों से सीधे आलू खरीदेगी और उन्हें कोलकाता के भीतर तथा बाहर के 12 विभिन्न सब्जी बाजारों में बेचेगी।"
उन्होंने कहा कि आलू की उपलब्धता कम होने की समस्या और उसकी कीमतों के बढ़ने को ध्यान में रखकर यह सेवा 11 जुलाई से आरंभ की जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications