अमरनाथ गुफा के समीप हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, महिला की मौत, 5 घायल
श्रीनगर, 9 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में पवित्र अमरनाथ गुफा के निकट गुरुवार सुबह एक हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक महिला तीर्थयात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।
पुलिस के मुताबिक हेलीकॉप्टर ने सुबह में उत्तरी कश्मीर के बालताल से उड़ान भरी थी। यह गुफा के निकट बने हेलीपैड से लगभग 500 की दूरी पर ही हादसे का शिकार हो गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। इस हेलीकॉप्टर का परिचालन 'हिमालयन हेली सर्विसिज' नाम की कंपनी करती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications