जी-8 के दौरान मनमोहन और ओबामा की संक्षिप्त मुलाकात
ल'अक्विला, 9 जुलाई (आईएएनएस)। इटली में जी-8 और जी-5 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की गुरुवार को संक्षिप्त मुलाकात हुई।
भारतीय अधिकारियों ने बताया कि दोनों नेताओं ने एक दूसरे से हाथ मिलाया और सद्भावना का आदान-प्रदान किया।
लंदन में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं के बीच औपचारिक मुलाकात हुई थी।
विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इस बार दोनों नेताओं की औपचारिक बैठक का कोई कार्यक्रम तय नहीं है।
मनमोहन सिंह ने बुधवार को ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन से मुलाकात की थी और उनका जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल,इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी और अंगोला के राष्ट्रपति जोस एडुवडरे डास सांटोस से भेंट करने का भी कार्यक्रम है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications