'राजनीतिक शरण की तलाश में हैं शिनावात्रा'
वेलिंग्टन, 9 जुलाई (आईएएनएस)। थाईलैंड के अपदस्थ प्रधानमंत्री थाक्सिन शिनावात्रा को लेकर यह खबर है कि वह एशिया-प्रशांत के किसी देश में राजनीतिक शरण पाने की जुगत में हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फिजी की एक वेबसाइट ने मंगलवार को खबर दी कि शिनावात्रा सोमवार को अपने निजी विमान से फिजी पहुंचे। उन्होंने फिजी की सैन्य सरकार के लोगों से मुलाकात की।
खबरों में कहा गया है कि शिनावात्रा किसी ऐसे देश में राजनीतिक शरण चाहते हैं जिसकी थाईलैंड के साथ प्र्त्यपण संधि न हो।
गौरतलब है कि इस समय शिनावात्रा दुबई में अपना अस्थायी निवास बनाए हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications