पुलिस मुठभेड़ में मारा गया व्यक्ति उ.प्र. का इनामी अपराधी निकला
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने गुरूवार को बताया कि बुधवार को विक्रमगंज के रौजा रोड में एक महिला सीता सिंह को गोली मारकर उनसे रुपये से भरा बैग लूटकर एक कथित लूटेरा भाग रहा था। इसी बीच पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। पुलिस तत्काल पीछा करते हुए मठिया रोड पहुंची जहां लुटेरे ने पुलिस पर गोली चलाना प्रारंभ कर दिया। पुलिस ने भी बचाव में गोली चलाई जिससे कथित लूटेरा मारा गया था।
नीलमणि ने बताया कि लुटेरे के पास से 29 हजार रुपए तथा तीन देशी पिस्तौल बरामद किए गए थे। उन्होंने बताया कि मारे गए व्यक्ति की पहचान वाराणसी के रहने वाले दीपक सिंह के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया दीपक सिंह उत्तर प्रदेश में कई मामलों का आरोपी था तथा पुलिस ने उस पर 50,000 रुपए का इनाम भी रखा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications