ईरान में पत्रकारों को हिरासत में लेने की जी-8 ने की निंदा
ल'अक्वि ला (इटली), 9 जुलाई (आईएएनएस)। अमीर देशों के संगठन जी-8 ने ईरान में पत्रकारों को हिरासत में लिए जाने की निंदा की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक जी-8 की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे नेताओं ने बुधवार को एक संयुक्त बयान में कहा है कि वे ईरान की संप्रभुता का पूरा सम्मान करते हैं परंतु पत्रकारों को हिरासत में लिया जाना पूरी तरह अनुचित है।
जी-8 के नेताओं ने कहा कि वे ईरान में राष्ट्रपति चुनाव के बाद हुई हिंसा की भी आलोचना करते हैं। इस हिंसा के बाद ही कई पत्रकारों को हिरासत में लिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications