उच्च न्यायालयों में 234 न्यायाधीशों की कमी
लोकसभा में गुरुवार को प्रश्नकाल के दौरान मोइली ने कहा कि जून 2009 तक के आंकड़ों के मुताबिक देश के 21 उच्च न्यायालयों में 886 न्यायाधीशों के पद हैं, जबकि केवल 652 न्यायाधीश अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विभिन्न उच्च न्यायालयों में 42 न्यायाधीशों की नियुक्ति का प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है।
उन्होंने कहा कि खाली पदों को भरने के लिए विभिन्न उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों ने प्रस्ताव पर काम करना शुरू कर दिया है।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय, जहां सबसे ज्यादा 160 न्यायाधीशों के पद हैं, वहां 72 पद खाली हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications